Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

जिम्बाब्बे पर मिली जीत के बाद,कप्तान सूर्यकुमार बोले– “गेंदबाज़ी में और क्लिनिकल होना होगा”

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने लीग चरण और पिछले मुकाबले की बातों को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत की।

27 Feb 2026

जिम्बाब्बे पर मिली जीत के बाद,कप्तान सूर्यकुमार बोले– “गेंदबाज़ी में और क्लिनिकल होना होगा”

चेन्नई। आईसीसी टी 20 विश्व कप सुपर 8 चरण के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने गुरुवार को जिम्बाब्बे पर 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की। भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 256 रन बनाए। जवाब में जिम्बाब्बे की टीम निर्धारित ओवरों में 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी।

मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने लीग चरण और पिछले मुकाबले की बातों को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत की।

उन्होंने कहा, “हमने सोचा कि जो भी लीग चरण में हुआ या पिछले मैच में हुआ, उसे पीछे छोड़ दें। हमारे वीडियो विश्लेषक ने साल भर के प्रदर्शन की एक स्लाइड सभी बल्लेबाज़ों और गेंदबाज़ों के लिए तैयार की थी। हमने उसे देखा और उससे काफी सकारात्मकता मिली। यहां आने के बाद शीर्ष क्रम से लेकर नंबर सात तक सभी बल्लेबाज़ों का योगदान देखना दिल को सुकून देने वाला था।”

हालांकि कप्तान ने माना कि गेंदबाज़ी में अभी सुधार की गुंजाइश है। उन्होंने साफ कहा, “अगर ईमानदारी से कहूं तो हम गेंद से थोड़ा और क्लिनिकल हो सकते थे। लेकिन दिन के अंत में जीत, जीत होती है। आगे बढ़ते हुए हम अपनी कमियों पर काम करेंगे और जब वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरेंगे तो अपनी रणनीति और मजबूत करेंगे।”

सूर्यकुमार यादव ने जिम्बाब्बे के बल्लेबाज़ों की भी खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा, “मैं जिम्बाब्बे के बल्लेबाज़ों से कोई श्रेय नहीं छीनना चाहता। उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाज़ी की। पिच अच्छी थी, लेकिन उन्होंने पावरप्ले में समय लिया और बाद में समझदारी से खेला। उन्हें भी पूरा श्रेय जाता है। हालांकि गेंदबाज़ी के नजरिए से हमें कुछ मौकों पर बेहतर विकल्प चुनने चाहिए थे।”

आगामी मुकाबले को लेकर कप्तान ने संकेत दिए कि टीम को साहसिक फैसले लेने होंगे। उन्होंने कहा, “ऐसी परिस्थितियों में हमें और ज्यादा साहसी बनना होगा और सकारात्मक रास्ता ही अपनाना होगा। कोलकाता पहुंचने के बाद हम बैठकर वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले की रणनीति बनाएंगे। फिलहाल कल आराम का दिन है, फिर यात्रा करेंगे और खुद को तरोताजा रखेंगे।”

अब सबकी नजरें वेस्टइंडीज के खिलाफ 1 मार्च को होने वाले अगले अहम मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बरकरार रखने के इरादे से उतरेगी।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


जिम्बाब्बे पर मिली जीत के बाद,कप्तान सूर्यकुमार बोले– “गेंदब
मैच के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने लीग चरण और पिछले मुकाबले की बातों को पीछे छोड़कर नए सिरे से शुरुआत





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News